सर्राफा कारोबारी ने किया पत्नी और बेटी की हत्या, फिर लगाई फांसी

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले में घरेलू कलह के चलते हत्या और खुदकुशी का सनसनी खेज मामला सामने आया है. सर्राफा कारोबारी ने घर के वाद-विवाद के चलते पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना का पता तब चला जब मृतक सर्राफा कारोबारी के पिता घर पहुंचे. घर पहुंचचे ही यह देखकर वह दंग रह गए. मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट और झगड़ा होता था. संभवत इसी वजह से घटना होने की आशंका जताई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





