भारत

दबंगों ने की बाजार जा रहे शख्स की हत्या की कोशिश, घर में भी तोड़फोड़

Nil dhankar
15 Feb 2024 6:22 PM IST
दबंगों ने की बाजार जा रहे शख्स की हत्या की कोशिश, घर में भी तोड़फोड़
x
एक अरेस्ट

यूपी। हरदोई में जमीनी विवाद में करीब आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक शख्स के साथ मारपीट की. वह जान बचाकर भागा, तो दबंगों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर चलाएं. दबंगो की पूरी दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

मामला शाहबाद कोतवाली के गढ़ी खुर्द मोहल्ले का है. यहां के रहने वाले रमीज खां का आरोप है कि वह बाजार जा रहा था. रास्ते में सैफ खान, शब्बन खान, राशिद खान के साथ करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पुराने जमीनी विवाद के कारण उसे पकड़ लिया. फिर गाली गलौज के साथ मारपीट की. किसी तरह वह मौके से भागकर अपने घर पहुंचा.

इसके बाद सभी लोग उसका पीछा करते हुए उसके घर भी पहुंच गए. फिर उन लोगों ने जमकर घर पर ईंट-पत्थर चलाएं. पीड़ित के मुताबिक, आरोपी दबंगों से उनकी जमीन को लेकर रंजिश चल रही है. पहले भी जमीनी विवाद को लेकर आरोपी मारपीट की घटना कर चुका है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

इसके बाद सभी लोग उसका पीछा करते हुए उसके घर भी पहुंच गए. फिर उन लोगों ने जमकर घर पर ईंट-पत्थर चलाएं. पीड़ित के मुताबिक, आरोपी दबंगों से उनकी जमीन को लेकर रंजिश चल रही है. पहले भी जमीनी विवाद को लेकर आरोपी मारपीट की घटना कर चुका है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि घटना गढ़ी खुर्द मोहल्ले की है. दोनों ही पक्ष मुस्लिम और पड़ोसी हैं. इनमें किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था. इसमें पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करके मामले में कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Story