भारत
दबंगों ने बेटे के सामने ही मां से किया दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
31 March 2024 7:32 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बरेली: यूपी के बरेली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के लोगों ने बेटे के सामने ही मां से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के बेटे को बेरहमी से पीटा। इस दौरान उसके साथी तमंचा लेकर खड़े रहे। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ये घटना भुता के मिश्रित आबादी के एक गांव का है। महिला शुक्रवार रात बेटे के साथ घर में थी। रात 12 बजे गांव का ही आसिफ साथी मुस्तकीम और एक अन्य के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि मुस्तकीम ने महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसी दौरान महिला का 14 वर्षीय बेटा वहां पहुंच गया, तभी दबंगों ने महिला के बेटे को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया और उसके सामने ही मां से रेप किया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आसिफ को पकड़ लिया लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने आसिफ को पुलिस को सौंप दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ, मुस्तकीम व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ भुता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
समुदाय विशेष के आरोपी द्वारा महिला से रेप के मामले को लेकर गांव में तनाव है। रात में ही गांव वालों ने मुख्य आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया लेकिन भुता पुलिस समझौते की कोशिश में लगी रही। शनिवार को उच्च अधिकारियों से एक्स पर शिकायत होने के बाद कार्रवाई की गई।
यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने आरोपी आसिफ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बताकर इसे निपटाने में लग गई। न तो पीड़िता का मेडिकल कराया और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की। इसके विपरीत महिला को थाने में बैठाकर उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना से मिश्रित आबादी वाले इस गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसी बीच कुछ लोगों ने इस मामले को एक्स पर पोस्ट करके अफसरों से शिकायत की तो नाराजगी जताई गई। इसके बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार बैकफुट पर आए और महिला की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Tagsबरेलीबरेली न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़दबंगों ने बेटे के सामने ही मां से किया दुष्कर्मतीन लोग गिरफ्तारBareillyBareilly NewsUP NewsUttar Pradesh NewsBullies raped mother in front of her sonthree people arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





