भारत

दबंगों ने बीच सड़क पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
6 Oct 2023 1:18 PM IST
दबंगों ने बीच सड़क पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा में एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें करीब आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है उसके सिर पर पत्थर मारा और वहां से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में किसी बात को लेकर ऑटो में बैठे युवक का दूसरे युवक से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो में सवार दूसरे युवक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और युवक को ऑटो से उतारकर उसके साथ जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी।
पीड़ित अनिकेत ने बताया कि मंगलवार शाम को वह सूरजपुर से दादरी के लिए ऑटो में जा रहा था। उसी ऑटो में एक और युवक बैठा हुआ था। वह ऑटो वाले से बदतमीजी कर रहा था। मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और मुझे देख लेने की धमकी दी। आगे जाकर मुझे ऑटो से उतार लिया और अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। उसके बाद मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान इन युवकों ने मुझको जमकर पीटा। लाठी डंडों से मारपीट की और पत्थर से भी वार किया।
इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि 4 से 5 युवक पीड़ित को सड़क पर गिरा कर पीट रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति ने बताया है कि वीडियो 3 अक्टूबर का है। पीड़ित ने 5 अक्टूबर को थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीम लगाईं गई हैं। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story