भारत

टोल प्लाजा पर दबंगों ने की मारपीट, टोल मांगने को लेकर हुआ हंगामा

jantaserishta.com
6 Feb 2023 4:53 PM IST
टोल प्लाजा पर दबंगों ने की मारपीट, टोल मांगने को लेकर हुआ हंगामा
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के एनएच -91 के लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। गाड़ी को निकालते समय टोल कर्मियों ने टोल मांगा। जिसके बाद कार सवार व अन्य कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने टोल कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट करने के बाद दबंग गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए।
टोल मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि टोल पर आए दिन दबंग मारपीट करते रहते हैं। सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे एक कार टोल पर आई जिससे टोल कर्मियों ने टोल मांगा। इसी बात को लेकर कार सवार ने टोल कर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। तभी उसके साथ के कई और दबंग आ गए। उन्होंने डंडे निकालकर टोल कर्मियों के साथ टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत व सुरक्षा प्रबंधन श्यामवीर के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की गई है। मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आए दिन यहां पर दबंगों के द्वारा मारपीट की घटनाएं हो रही है। जिसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही है। सोमवार को हुई मारपीट की घटना के बारे में पुलिस से शिकायत की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story