भारत
बॉडी बिल्डर पर बरसा दीं गोलियां, दोस्तों के साथ बैठा था
jantaserishta.com
12 Dec 2024 9:29 AM IST

x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली में बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रवि नाम के एक बॉडी बिल्डर पर गोलियां बरसा दीं। बुधवार रात बदमाशों ने उसे उस वक्त 5 गोलियों मारीं जब वह दोस्तों के साथ आग सेंक रहा था। रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
त्रिलोकपुरी का रहने वाला रवि बॉडी बिल्डर होने के साथ जिम ट्रेनर है। वह बॉडी बिल्डिंग में कई अवॉर्ड जीत चुका है। रवि पर हमले का आरोप गोलू नाम के बदमाश पर है। रवि और गोलू के बीच करीब 15 साल से दुश्मनी है। पहले भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। रवि के परिवार में भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनका आपराधिक इतिहास है।
बताया जा रहा है कि रवि रात को एक पार्क में दोस्तों के साथ आग सेंक रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने वहां आकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से रवि भी जख्मी हो गया। बदमाश फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि रवि और गोलू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला किया गया है।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की घेराबंदी करने में जुटे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





