भारत

कोर्ट के अंदर चेंबर में चली गोलियां, एक की मौत, पुलिस ने वकील को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 July 2021 10:52 AM IST
कोर्ट के अंदर चेंबर में चली गोलियां, एक की मौत, पुलिस ने वकील को किया गिरफ्तार
x

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की द्वारका कोर्ट में सोमवार रात को गोलियां (Firing) चली हैं. चेंबर के अंदर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मरने वाले व्यक्ति का नाम उपकार है. द्वारका कोर्ट में चेंबर नंबर 444 में सोमवार रात को करीब 9 बजे गोली चलने की घटना घटी.

ये चेंबर अरुण शर्मा नाम के वकील है. घटना के दौरान कई वकील और अन्य लोग यहां पर मौजूद थे. गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, अभी तक पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है. गोलीबारी में जिस उपकार की मौत हुई है, उसपर भी कुछ केस दर्ज थे. पुलिस इस मामले की तह में जाने में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story