
x
देखें VIDEO...
मुरैना। पार्टनर कालोनाइजरों में जमीन का विवाद ऐसा बढ़ा कि एक पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक पार्टनर के घर पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। पीड़ित के अनुसार उसके घर पर 50 से ज्यादा फायर किए गए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी दर्ज हो गई। देर रात तक इस मामले में पुलिस ने एफआइआर नहीं की है। बुधवार शाम सवा 5 बजे के करीब यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की द्वारिकाधीश कालोनी में हुई है। इस कालोनी में रहने वाले कालोनाइजर हरेश सिंह परमार मूल निवासी बाड़ी राजस्थान के घर के बाहर 15 से 17 लोग पहुंच गए, जिनमें से कई पर कट्टे व बंदूकें थीं। गालीगलौज करते हुए बदमाशों ने कभी घर के मेन गेट पर, कभी छज्जे पर तो कभी पीछे जाकर खिड़की व छत पर फायर किए। करीब 20 मिनट तक रुक-रुककर फायरिंग चलती रही। फायरिंग से घर के गेट व दीवारों पर कई जगह निशान हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही फायरिंग करने वाले आसपास बिखरे खाली कारतूसों को समेटकर भाग निकले। पुलिस को मौके से आधा दर्जन से ज्यादा खाली कारतूस मिले हैं।
मध्य प्रदेश के गृहमन्त्री नरोत्तम मिश्रा जी से लगता है क़ानून व्यवस्था सम्भल नहीं रहीं हैं !
— Girraj Sharma (@SGirraj_) January 5, 2023
उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज जी को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफ़ा सौंप देना चाइए !
मुरैना की ये तस्वीर देखकर तो हर कोई शायद यही कहेगा ! pic.twitter.com/uAbo5SFenE
पीड़ित कालोनाइजर हरेश सिंह परमार ने बताया कि उसने विवेक सिकरवार, शिवमोहन सिकरवार, आनंद सिकरवार आदि के साथ मिलकर अंबाह रोड पर 10 करोड़ रुपये की जमीन कालोनी काटने के लिए खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इससे पहले 6 दिसंबर को भी जीवाजीगंज स्थित उसकी आफिस पर हमला हुआ था, जिसकी एफआइआर कोतवाली थाने में दर्ज है। हरेश सिंह परमार ने अपने घर पर हुई फायरिंग की एफआइआर दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया। इस आवेदन में घर पर फायरिंग करने वालों में विवेक सिकरवार, सचिन सिकरवार, आनंद सिकरवार, राहुल सिकरवार, आनंद सिकरवार, भोलू सिकरवार, निक्की धाकरे के अलावा 10 अज्ञात बताए हैं। थाना प्रभारी ने छह नामजदों पर एफआइआर की सहमति दी, जबकि पीड़ित आठ नामजद व 10 अज्ञातों पर केस दर्ज करवाना चाहता है, इसी कारण खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
वर्जन
- दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो-तीन दिन पहले गंज में भी विवाद हुआ था, इसी विवाद में हरेश परमार के घर पर फायरिंग की गई है। हमें मौके से चार खाली कारतूस मिले हैं, फायरिंग करने वालों का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, उससे चिन्हित करके आरोपितों पर एफआइआर की जाएगी।
प्रवीण कुमार चौहान, टीआइ, सिविल लाइन थाना
जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Next Story