
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके में होली फैमिली अस्पताल के अंदर गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के दो गुट होली फैमिली अस्पताल पहुंचे, जहां उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक गुट ने दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस को बुलाया गया। अस्पताल परिसर के अंदर स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।
अस्पताल में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। वे अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





