भारत

कोर्ट रूम शूटआउट में घायल बच्ची के शरीर में गोली अब भी फंसी

jantaserishta.com
8 Jun 2023 9:26 AM IST
कोर्ट रूम शूटआउट में घायल बच्ची के शरीर में गोली अब भी फंसी
x
देखें वीडियो.
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ कोर्ट रूम शूटआउट के दौरान घायल 18 माह की बच्ची के शरीर में गोली अब भी फंसी है। बुधवार को हमलावरों द्वारा गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा पर फायरिंग के दौरान बच्ची को गोली लग गई थी। उसे किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर ने कहा कि गोली अभी भी उसके शरीर के अंदर फंसी हुई है। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के फैकल्टी डॉ. यादवेंद्र धीर ने कहा, हमने अभी तक गोली निकालने की योजना नहीं बनाई है। यह छाती के किनारे स्थित है। गोली शरीर में पीछे से घुसी।
उन्होंने कहा, हम उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन वह लगातार निगरानी में है। धीर ने कहा कि गोली निकालने का फैसला एनेस्थीसिया का सामना करने की उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, हम जल्दबाजी में नहीं हैं। हम पहले उनकी स्थिति देखेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे। बुधवार को घटना के तुरंत बाद बच्ची को यहां लाया गया था। इस बीच, एडीजी पीयूष मोर्दिया ने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। मोर्दिया ने कहा, घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों और बच्ची की हालत अब स्थिर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story