भारत

खिलाडी जिस बस में कर रहे थे सफर उसमें मिले गोली के खोखे, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 Feb 2022 6:56 PM IST
खिलाडी जिस बस में कर रहे थे सफर उसमें मिले गोली के खोखे, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. यहां टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद दोनों टीम के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच पंजाब के मोहाली में होना है. इस मैच के लिए श्रीलंकाई टेस्ट टीम मोहाली में ही है.

मोहाली स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम रोज प्रैक्टिस कर रही है. इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, शनिवार (26 फरवरी) को पुलिस ने रुटीन चेकअप के दौरान श्रीलंकाई
उसमें मिले गोली के
खोखे बरामद किए हैं. इसी बस से लंकन प्लेयर्स को प्रैक्टिस के लिए रोज होटल से स्टेडियम में लाया जाता है.
इस तरह बस में आई होगी गोलियां
मामले में अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, सिर्फ DDR दर्ज किया गया है. मामले में ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह प्राइवेट बस चंडीगढ़ के सेक्टर 17 से संचालित कंपनी तारा ब्रदर्स से हायर की थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे पहले इस बस को एक शादी के लिए बुक की गई थी. यहां पंजाब में शादियों में हर्ष फायरिंग होती रहती है, तो संभावना है कि उसी दौरान यह दो गोली के खाली खोखे बस में रह गए होंगे.
पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया
बस में से बरामद इस कारतूस के बारे में अब तक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वह चुप्पी साधे हुए हैं. आईटी पार्क पुलिस स्टेशन के SHO शादीलाल ने भी कैमरे पर आने और कुछ बयान देने से मना कर दिया है. पुलिस फिलहाल, बस के ड्राइवर और मालिक से पूछताछ कर रही है. अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि बस में हर्ष फायरिंग कब और कहां की गई थी. यह गोली के खाली खोखे कहां से आए. इन सभी सवालों के लिए जांच चल रही है.
4 मार्च से मोहाली में होगा पहला टेस्ट
फिलहाल, श्रीलंका और भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ में ही मौजूद हैं. वह हर रोज प्राइवेट बस से ही मोहाली के आरएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए जाते हैं. दोनों टीम के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच मोहाली के इसी मैदान पर 4 मार्च से खेला जाएगा. यह विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट भी होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story