भारत

बुलेट गैंग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

Nilmani Pal
30 Nov 2022 1:28 AM GMT
बुलेट गैंग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस
x
करते थे बुलेट की चोरी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 लाख रुपए के चोरी किए 15 बुलेट बरामद हुए हैं। चंडीगढ़, मोहाली एवं आसपास के एरिया से बुलेट चुरा आरोपी पंजाब के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे। आरोपियों की गिरफ्तार से पुलिस ने बुलेट चोरी के 6 केस ट्रेस कर लिए हैं। बाकी 9 केस ट्रेस किए जा रहे हैं। आरोपियों ने यू-ट्यूब पर बुलेट का लॉक तोड़ने की ट्रिक सीखी थी।

आरोपियों की पहचान तरन तारन के सनेदर सिंह (19) और फिरोजपुर जिले के अमृतपाल सिंह (20) के रूप में हुई है। वहीं, गैंग का एक अज्ञात मास्टरमाइंड भी है। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट चोरी के जो 6 केस सुलझाए हैं, वह सेक्टर 36 और सेक्टर 39 थाने में दर्ज थे। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेशकर रिमांड लेगी और चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक जिन एरिया से बुलेट चोरी हुई थी। वहां की CCTV कैमरा फुटेज और बाकी इनपुट्स लेकर जांच आगे बढ़ाई गई और गैंग मेंबर्स को दबोचा गया है।

पुलिस ने एक आरोपी सनेदर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 52, कजेहड़ी में 66 KV स्टेशन के पास नाका लगा दबोचा। उससे बरामद मोटरसाइकिल सेक्टर 42 से चुराई गई थी। 23 नवंबर, 2022 को उस संबंध में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई थी।


Next Story