भारत

सड़क पर बियर पीते चलाई बुलेट, 31 हजार का चालान, गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Jan 2023 11:41 AM IST
सड़क पर बियर पीते चलाई बुलेट, 31 हजार का चालान, गिरफ्तार
x
देखें VIDEO.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी का फिर एक वीडियो सामने आया है। बुलेट मोटरसाइिकल पर बैठा एक शख्स बियर पी रहा है। एक हाथ से वो बियर कैन और दूसरे हाथ से हैंडल पकड़कर बुलेट चला रहा है। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'शहर तेरे में घूमे गाड़ी सिस्टम सारा हाले है, मन्ने सुनी तू ऑन रोड पर पैग मारता चाले है।' ये वीडियो एक्सप्रेस-वे पर मसूरी क्षेत्र का बताया गया है। एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया वाहन संचालन प्रतिबंधित है। वीडियो वायरल होते ही गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। नंबर के आधार पर बुलेट का 31 हजार रुपए का चालान काट दिया। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि इस मामले में अभी आगे की विधिक कार्रवाई थाना मसूरी पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसके बाद देर रात मसूरी थाना पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है। अनुज गांव नूरपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि रील बनाने के लिए उसने ऐसा किया था। फिलहाल पुलिस अनुज को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेस वे पर कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं और सबसे बड़ी बात है कि पुलिस ने ऐसे वीडियोज का संज्ञान लेकर उन पर कार्रवाई भी की है। लेकिन फिर भी यह रील बनाने वाले ऐसे वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story