भारत
बार बालाओं के ठुमके के बीच ऑर्केष्ट्रा के स्टेज पर चली गोली, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
24 July 2023 9:15 AM IST

x
देखें वीडियो.
पटना: हर्ष फायरिंग करने पर दो वर्ष की सजा और हथियार जब्ती के सख्त कानून के बावजूद समारोह में गोलीबारी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा मेन रोड मस्जिद गली के समीप एक जन्मदिन समारोह में जमकर हर्ष फायरिंग की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हम वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करते है।
वीडियो में एक शख्स बार बालाओं के साथ डांस करते हुए पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानेदार निहार भूषण ने बताया कि सत्यापन में रणधीर यादव का नाम सामने आया है। हालांकि वीडियो कबका और कहां का है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुजरा मेन रोड मस्जिद गली में आयोजित जन्मदिन समारोह में डीजे पर बार बालाएं डांस कर रही थीं।
इसी दौरान एक शख्स स्टेज पर चढ़ गया और उसने कमर से पिस्टल निकाल दनादन फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक रणधीर यादव के विरुद्ध कई थानों में केस दर्ज हैं। तीन माह पूर्व ही गांधी मैदान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रणधीर को जेल भेजा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





