बिहार

शादी समारोह में चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत

jantaserishta.com
29 Nov 2023 5:51 PM IST
शादी समारोह में चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत
x

पटना : पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज में मंगलवार की देर रात बारात में डांस करने के दौरान चली गोली एक युवक को जा लगी। आननफानन में युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी।

इधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

अस्पताल में प्रिंस की मौत हो गई
बताया जा रहा है कि पटना के आलमगंज के बेलवरगंज में मंगलवार के दिन रात एक बारात जा रही थी। बारात में डांस करने को लेकर गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में बेलवर गंज निवासी संजय कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार 30 वर्ष को गोली लगी और वह घायल हो गए। गोली लगते ही बारातियों के बीच भगदड़ मच गई। घायल प्रिंस वहीं पर गिर पड़ा। बारात में शामिल लोगों ने प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।

गोली चलाने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंस कुमार मोबाइल बनाने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इस मामले को लेकर पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि डांस करने को लेकर बारात में चली गोली से प्रिंस कुमार घायल हो गया था, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की गोली चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story