भारत
सार्वजनिक शौचालय के सामने चली गोली, भाजपा नेता के करीबी की हत्या
jantaserishta.com
23 May 2024 8:21 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा बाजार के पास रुई लाइन स्थित शौचालय के सामने भोलू नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक आदित्यपुर रामगढ़िया बस्ती का रहने वाला है. बताया जाता है कि उसको गोली मारने के बाद चापड़ से भी हमला किया गया है. इससे उसकी मौत हो गयी है. वह भाजपा नेता गणेश महाली का समर्थक बताया जाता है और कुछ दिनों पहले ही वह जेल से छूटा था.
बताया जाता है कि वे लोग कदमा बाजार के पास स्थित शौचालय के सामने एक शराब की दुकान पर शराब पी रहे थे. इसी बीच उसका किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया. इस विवाद के बाद ही दो अपराधी आये और सीधे उसकी कनपट्टी में बंदूक सटाकर गोली मार दी. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
जमशेदपुर में लोकसभा के चुनाव को लेकर पुलिस गश्ती कर रही है. पैदल गश्त चल रहा है. लेकिन सुरक्षा का क्या आलम है कि सुबह में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में छिनतई हो जा रही है और शाम होते तक अपराधी फायरिंग कर एक व्यक्ति की जान ले लेते हैं. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर खोखा चुन रही थी. कदमा थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि आखिर किन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.
Tagsजमशेदपुरजमशेदपुर न्यूज़सार्वजनिक शौचालय के सामने चली गोलीभाजपा नेता के करीबी की हत्याहत्याJamshedpurJamshedpur Newsbullet fired in front of public toiletmurder of a person close to BJP leadermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





