भारत
विवाह समारोह में नाच के दौरान चली गोली, इंजीनियर की मौत
jantaserishta.com
7 Feb 2023 11:40 AM IST

x
DEMO PIC
शादी समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब मामूली विवाद में चली गोली एक युवक को जा लगी और उसकी मौत हो गई।
आरा (आईएएनएस)| बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब मामूली विवाद में चली गोली एक युवक को जा लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में रेलवे जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और शादी समारोह में शामिल होने आया था।
पुलिस के मुताबिक, मंझौवा गांव निवासी अजय सिंह की बेटी की बारात सोमवार रात पकड़ी गांव में आई थी। बारात में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। तभी किसी बात को लेकर लड़की पक्ष और बारातियों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने गोली चला दी जो अभिषेक को जा लगी।
बताया जाता है कि आनन फानन में अभिषेक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
कृष्णागढ के थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि मृतक की करीब एक साल पहले ही नौकरी हुई थी और इसी साल मई में शादी होने वाली थी।
Tagsबिहारभोजपुरभोजपुर न्यूज़भोजपुर पुलिसशादी समारोहफायरिंगइंजीनियर की मौतBiharBhojpurBhojpur NewsBhojpur Policemarriage ceremonyfiringdeath of engineer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





