भारत
2 पर चली गोली, 1 ने की खुदकुशी, इश्क का हुआ खौफनाक अंत!
jantaserishta.com
22 May 2023 2:00 PM IST

x
फैली सनसनी.
शाजापुर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका और उसके पिता को गोली मारने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका की हालत गंभीर है, जबकि उसके पिता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देवास में पुलिस उपाधीक्षक के सरकारी वाहन का सुभाष खराड़ी वर्तमान में चालक है। पूर्व में वह बेरछा थाने में पदस्थ था, जहां उसकी शिवानी नाम की युवती से दोस्ती हुई जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। सुभाष ने शिवानी से शादी करनी चाही मगर दोनों के बीच में धर्म आड़े आ गया। उसके बाद शिवानी ने सुभाष से दूरी बना ली और दोनों में विवाद भी बढ़ा।
पुलिस के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सुभाष शाजापुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा गांव पहुंचा और सीढ़ियों से चढ़ते हुए शिवानी के घर में प्रवेश कर गया। वहां सुभाष का शिवानी और उसके पिता से विवाद हुआ, तभी उसने गोली चला दी जिससे शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पिता की मौत हो गई जबकि भाई को भी र्छे लगे हैं। उसके बाद सुभाष में रेल से कटकर खुदकुशी कर ली।
सुभाष ने दोनों को गोली मारने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, "प्यार में धोखा इसलिए ठोका, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी नहीं भूल पाएगी।"
Tagsमध्यप्रदेशशाजापुरशाजापुर पुलिसपुलिस कांस्टेबलप्रेमिकाहत्याखुदकुशीMadhya PradeshShajapurShajapur policepolice constablegirlfriendmurdersuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





