भारत

कर्नाटक में भी चलेगा बुलडोजर?

jantaserishta.com
21 April 2022 8:23 AM IST
कर्नाटक में भी चलेगा बुलडोजर?
x

नई दिल्ली: कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को संकेत दिया कि राज्य सरकार दंगों में संलिप्त लोगों के खिलाफ दिल्ली में की गई कार्रवाई जैसा कठोर कदम उठाने पर विचार कर रही है. जहां कथित तौर पर दंगाइयों से जुड़े ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि वह इस सिलसिले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ चर्चा करेंगे.

दिल्ली के एक इलाके में हिंसा में संलिप्त रहे लोगों से कथित तौर पर संबद्ध ढांचों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किए जाने के विषय में पूछे जाने पर ज्ञानेंद्र ने कहा , "इस बारे में सोचा जा रहा है, मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि उस तर्ज पर सोचा जा रहा है. हमें दंगों में शामिल रहने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी होगी." उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि नियम-कानून उन पर लागू नहीं होते हैं, उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि दिल्ली के जहांगपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया है. इनमें से कुछ ढांचे कथित तौर पर दंगाइयों से संबद्ध थे. दरअसल शनिवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हिंसक झड़प हुई थी. यह सवाल किए जाने पर कि उत्तर प्रदेश में अनुमति के बगैर धार्मिक जुलूस निकालने के खिलाफ राज्य प्रशासन के आदेश की तर्ज पर क्या कर्नाटक सरकार भी फैसला करेगी, गृह मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बोम्मई के साथ इस पर चर्चा करेंगे. उल्लेखनीय है कि धार्मिक उत्सवों के दौरान कुछ राज्यों में हिंसा होने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि अनुमति के बगैर कोई धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story