भारत

जंगलों में बनी 15 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

jantaserishta.com
14 Dec 2022 3:32 PM IST
जंगलों में बनी 15 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर
x
बड़ा एक्शन।
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में पलायन के बीच जनसांख्यिकीय बदलाव यानी डेमोग्राफिक चेंज ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में समुदाय विशेष की आबादी बढ़ रही है, जिससे सियासी हलकों में भी हलचल है। इतना ही नहीं राज्य के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में सैकड़ों मजारें बन गई हैं। बीते कुछ सालों में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे कर धार्मिक स्थल बना दिए गए। नैनीताल हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ऐसे अतिक्रमणों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। अभियान की शुरूआत देहरादून वन प्रभाग से हुई। यहां कुल 17 मजारें अतिक्रमण के दायरे में आ रही थीं, लेकिन दो मजार प्रबंधकों की ओर से जमीन संबंधी कागज दिखाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने दो दिन पहले गुपचुप तरीके से कार्रवाई शुरू की। 15 मजारों के खिलाफ कार्रवाई के बाद वन विभाग की टीम टिन-टप्पर, लोहा, ईंट, गारा सब उठाकर ले गई।
देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। कहीं से भी किसी प्रकार के विरोध की खबर नहीं है। बता दें कि पूर्व में शासन की ओर से अतिक्रमण कर बनाए गए ऐसे धार्मिक स्थल चयनित करने के आदेश दिए गए थे। उत्तराखंड में दरगाह- मजार के बहाने सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
जानकार बताते हैं कि उत्तराखंड राज्य बनने तक यहां नाममात्र की मुस्लिम आबादी हुआ करती थी, लेकिन साल 2010 और 2020 के कालखंड में यहां जंगलों के भीतर अचानक मजारें नजर आने लगीं। कई जगह तो वन रेंज चौकी के नजदीक ही अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल बना दिए गए। नैनीताल हाईकोर्ट भी इस संबंध में कई बार राज्य सरकार और वन विभाग को फटकार लगा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story