भारत

विकास दुबे गैंग के 32 गुर्गों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर, गैंगस्टर की 70 करोड़ की संपत्ति होगी सीज

jantaserishta.com
11 April 2022 6:36 PM IST
विकास दुबे गैंग के 32 गुर्गों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर, गैंगस्टर की 70 करोड़ की संपत्ति होगी सीज
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी में फुल स्पीड में दौड़ रहे बाबा के बुलडोजर की स्टेयरिंग अब विकास दुबे गैंग की तरफ घूम गई है. कानपुर पुलिस अब बिकरू कांड से सुर्खियों में आए विकास दुबे गैंग के सदस्यों की संपत्ति जब्त करने जा रही है. गैंग के गिरफ्तार 32 सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. SP का कहना है कि इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. इनकी संपत्ति सीज की जाएगी. SP ने कहा कि बुलडोजर का जमाना है तो जो संपत्ति अवैध ढंग से बनाई गई है, उस पर बुलडोजर चलेगा.

क्या सही में विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट अभी तक परिवार को नहीं मिला? नगर निगम ने बताई सच्चाई
कानपुर में 2 जुलाई 2020 को विकास दुबे ने बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत उसके छह शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया था. पुलिस अब तक विकास दुबे गैंग के 32 सदस्यों को गिरफ्तार कर उन पर गैंगस्टर एक्ट लगा रही है. इसके अलावा विकास दुबे को आर्थिक सहयोग देने वाले चार अन्य आरोपी जय बाजपेई और उसके भाइयों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है. जय बाजपेई पर यह कार्रवाई कानपुर नजीराबाद पुलिस ने की है, जबकि बाकी 32 आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने कार्रवाई की है.
एसपी आउटर कानपुर अजित सिन्हा का कहना है कि बिकरू कांड में चौबेपुर से 32 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे. इन पर कुल 80 केस दर्ज किए गए है. इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. इनकी संपत्ति सीज करके कुर्क की जाएगी. विकास दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति का पता चला है, इसको सीज करके जब्त करेंगे. एसपी बोले कि बुलडोजर का जमाना है. अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story