भारत

प्रशासन और पुलिस का सख्त रवैया! चाकूबाजी के आरोपियों के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

jantaserishta.com
28 July 2023 8:55 AM IST
प्रशासन और पुलिस का सख्त रवैया! चाकूबाजी के आरोपियों के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
x
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में अपराधियों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन और पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए है। इसके लिए अनोखे तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। चाकूबाजी के आरोपियों के मकानों के अतिक्रमण की नापजोख के लिए बैंड-बाजों के साथ नगर निगम का अमला पहुंचा। जिन मकानों का अतिक्रमण पाया जाएगा, उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
दरअसल, पिछले दिनों नानाखेड़ा इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। इन आरोपियों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। इसके लिए गुरुवार को बैंड-बाजों के साथ नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। मकानों की नापजोख कर ली गई है। अगर अतिक्रमण की परिधि में मकान पाया जाता है तो बुलडोजर चलाया जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों बाबा महाकाल की सवारी पर गंदगी फेंकने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने से पहले भी अनोखा तरीका अपनाया गया था। बैंड-बाजे बजाए गए और उसके बाद बुलडोजर चलाया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story