भारत

बंगाली मार्केट के मस्जिद पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

Nil dhankar
11 April 2023 1:10 PM IST
बंगाली मार्केट के मस्जिद पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
x

दिल्ली। दिल्ली की बंगाली मार्केट स्थित मस्जिद की दीवार और कमरों पर बुलडोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस की तरफ से की गई है। वहीं, मस्जिद मैनेजमेंट का दावा है कि बिना किसी जानकारी और नोटिस बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मस्जिद करीब 250 साल पुरानी है। मस्जिद के जिस हिस्से को तोड़ा गया, वो कुछ महीने पहले ही पक्का किया था। दो कमरे भी बने थे। मस्जिद के नए स्ट्रक्टर को लेकर लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस अपना दावा करता रहा है। इस बीच, आज यानी मंगलवार सुबह मस्जिद के नए स्ट्रक्टर को गिराया गया है।


Next Story