भारत
मुंह में फेवीक्विक, आंखों पर मिर्ची...युवती से ज्यादती करने वाले के घर पर चला बुलडोजर
jantaserishta.com
21 April 2024 12:54 PM IST

x
देखें वीडियो.
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवती के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है। यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक युवती के साथ मारपीट की थी। युवती की आंखों में भी चोट आई है। आरोपी ने युवती के शरीर के जख्मों पर मिर्ची पाउडर भी डाला।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने रविवार को उसके अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज करा दिया। आरोपी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कर रखा था। इस पर पहले नोटिस भी दिया गया था। जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने मकान के उस हिस्से को तोड़ दिया, जो अतिक्रमण कर बनाया गया था। ज्ञात हो कि युवती के साथ गुरुवार को आरोपी ने दरिंदगी की थी। झाड़ू के पिछले हिस्से से युवती की आंखों पर हमला किया था और मारपीट की थी। उसके शरीर के घाव पर उसने मिर्ची पाउडर भी डाल दिया था।
युवती के परिजन आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि गुना की बेटी के साथ बर्बरता का समाचार विचलित कर देने वाला है। अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि कोई हैवान हमारी बहन-बेटी के सम्मान से खिलवाड़ न कर सके।
गुना में युवती से दरिंदगी करने वाले अयान पठान का घर आज सुबह बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। pic.twitter.com/FRnUiNfqK1
— Sajid Sheikh (@sajidsheik38277) April 21, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





