भारत
हिंडन नदी के किनारे अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त
jantaserishta.com
16 Sept 2023 2:00 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमाफिया से जिला प्रशासन ने जमीन कब्जा मुक्त कराई है और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। कब्जामुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब 20 करोड़ बताई गई है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर डूब क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान करीब 40 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।
उप जिलाधिकारी सदर अंकित ने निर्देशों के क्रम में तहसील सदर के सफीपुर गांव में गाटा संख्या 13, 14,15 की लगभग 3.5 हेक्टेयर भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराने की बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यह जमीन हिंडन नदी का डूब क्षेत्र है, जिस पर रविंद्र टाइगर और शैलेश गर्ग अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। यह 40 बीघा जमीन थी। जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। बिल्डिंग मटेरियल हटाने की कार्रवाई दो दिन में पूरी होगी।
Tagsहिंडन नदीअवैध प्लॉटिंगबुलडोजरकब्जामुक्त20 करोड़जमीनHindon riverillegal plottingbulldozerencroachment free20 croresland
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





