भारत

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भाजपा नेता को बड़ा झटका

jantaserishta.com
12 Aug 2022 11:02 AM IST
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भाजपा नेता को बड़ा झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

वाराणसी: सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा इनक्लेव अपार्टमेंट के बाहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह उर्फ अखंड सिंह की ओर से पांच सौ वर्ग फुट जमीन कब्जा कर निर्माण कराया गया था। वीडीए के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को इस निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कैंट थाने की पुलिस मौजूद थी। वीडीए के जोनल अधिकारी व अवर अभियंता भी मौजूद थे।

अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं ने अवैध निर्माण को लेकर बीते मंगलवार को प्रदर्शन किया था। बताया कि अपार्टमेंट में ही रहने वाले भाजपा नेता ने जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया है। बताया कि पांच माह से सभी उच्चाधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जब कालोनी के लोगों ने विरोध किया गया तो भाजपा का जिला उपाध्यक्ष होने का धौंस दिखाया। इस वजह से सड़क पर उतरना पड़ा। उधर, महिलाओं के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रकरण के वायरल होने के बाद वीडीए प्रशासन चेता।
गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़ा गया। वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि पांच सौ वर्ग फुट में अवैध निर्माण कराया गया था। मौके पर जोनल अधिकारी परमानंद यादव, अनिल दुबे, प्रकाश कुमार सिंह गौरव, जयप्रकाश, अवर अभियंता पीएन दुबे मौजूद थे। आवाज उठाने वाली महिलाओं डॉ. अमृता कात्यायनी, रश्मि सिंह, कल्पना वर्मा, डॉली सिंह, शशिकला सिंह, पूर्णिमा सिंह ने कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।
जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह उर्फ अखंड सिंह का कहना है कि राजस्व विभाग की जांच में यह आराजी नं. सोसाइटी से अलग मिली है। सोसाइटी के ही तीन परिवारों की ओर से बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर उन्हें बदनाम करने के लिए यह काम किया गया। नक्शा पास न होने पर वीडीए उपाध्यक्ष ने निर्माण को हटाने का निर्देश दिया था। एक दिन पहले रात से ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story