
DEMO PIC
गुना: मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के एक आरोपी के घर को आज जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया गया। यह घर आरोपी नौशाद का बताया गया है, जिसकी मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इसी घर में नौशाद की लाश छुपाकर रखी गई थी। आज सुबह आरोन थाना अंतर्गत सहरोग के पास घर में से मृतक आरोपी नौशाद का शव बरामद हुआ था। इसके बाद प्रशासन के आदेश पर बुलडोजर चलाकर मकान ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





