
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
इन आरोपियों ने पार्क में दोस्तों के साथ घूमने आई लड़की के साथ हैवानियत की थी।
नई दिल्ली: यूपी में अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने हमीरपुर में सात लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया है। इन आरोपियों ने पार्क में दोस्तों के साथ घूमने आई लड़की के साथ हैवानियत की थी। इनके साथ कुछ और साथी भी थे जो फरार हैं। आरोपियों ने न केवल लड़की को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा था बल्कि उसका वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया था। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेज दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन आरोपियों के घर बुलडोजर चला है उन सभी ने अवैध तरीके से अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे तोड़ा गया है।
हमीरपुर जिले में 16 अगस्त को एक युवती दोस्तों के साथ सिटी फॉरेस्ट पार्क में घूमने गई थी। इसी बीच कुछ युवक वहां पहुंच गए और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने एक युवती को पकड़ लिया और उसके साथ हैवानियत करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले लड़की को निर्वस्त्र किया, इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। एक नाबालिग आरोपित है जो बांदा जेल में बंद हैं।
इसके बाद पुलिस ने सातों आरोपियों की जांच पड़ताल कराई, जिसमें उनका घर अवैध पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के घर को तोड़ने के लिए पहले हथौड़े चलवाए, फिर कुछ देर बाद बुलडोजर लेकर पहुंच गई। बुलडोजर के जरिए सातों आरोपियों के मकान को गिरवाया गया है। हमीरपुर डीएम ने बताया कि सभी सातों आरोपियों के मकान का वह हिस्सा गिराया गया है जो अवैध है या पालिका के मानकों के विपरीत बना हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





