भारत

शाहीन बाग से लौटा बुलडोजर

jantaserishta.com
9 May 2022 12:59 PM IST
शाहीन बाग से लौटा बुलडोजर
x

Bulldozer in Shaheen Bagh: ताजा जानकारी के मुताबिक, शाहीन बाग से बुलडोजर वापस चला गया है. वहां उसने कोई कार्रवाई नहीं की. MCD ने सिर्फ एक बिल्डिंग के आगे खड़ी लोहे की रॉड को हटवाया. ये रॉड रेनोवेशन के काम के लिए लगाई गई थी.

शाहीन बाग पहुंचे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि मस्जिद के सामने एक शौचालय था, जिसे मैंने अपने पैसे से हटवाया. पूरी विधानसभा में जहां-जहां अतिक्रमण है, MCD वाले मुझे बताएं, मैं खुद हटवा दूंगा. ये यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं, राजनीतिकरण किया जा रहा है.
फिलहाल एक बिल्डिंग के सामने मौजूद लोहे की रॉड, पिलर्स को हटाया जा रहा है. ये रॉड रेनोवेशन के काम के लिए लगाई गई थी. इनको हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया गया क्योंकि वहां काफी भीड़ है. उनको मजदूर और आम लोग मिलकर हटा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story