भारत

दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, VIDEO

jantaserishta.com
18 Aug 2023 11:20 AM IST
दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, VIDEO
x
दादी के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया था।
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में पांच साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी के घर पर मशीन चलाई जा रही है। आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सतना जिले के जीवन ज्योति कॉलोनी के 35 वर्षीय राकेश वर्मा ने अपनी दादी के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया था।
हालत गंभीर होने पर मासूम को रीवा अस्पताल भेजा गया है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी पिछले दिनों ही जेल से छूट कर आया था। यह वारदात बुधवार की है। मासूम के साथ ज्यादती करने के आरोपी राकेश वर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और वह जेल भेजा जा चुका है, वहीं आरोपी के मकान को ढहाए जाने की कार्रवाई जारी है।
शुक्रवार की सुबह मकान गिराने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई मगर रास्ता संकरा होने के कारण वह मकान तक नहीं पहुॅच पाई। इसके चलते दूसरी मशीनों के जरिए आरोपी के मकान गिराए जाने की कार्रवाई चल रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और राजस्व के अधिकारी भी कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story