जहांगीरपुरी पर चला बुलडोजर, जूस दुकान वाले गणेश गुप्ता भी मुआवजे के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

नई दिल्ली: एमसीडी ने रेहड़ी पटरी समेत तमाम अस्थाई दुकानों को बुधवार को तोड़ दिया था. इसमें गणेश गुप्ता की जूस की दुकान भी शामिल थी. अब गणेश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और मुआवजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने दावा किया है कि NDMC ने उन्हें वेंडर लाइसेंस जारी किया था. इसी के बाद वे दुकान चला रहे थे. लेकिन उन्हें बिना कोई नोटिस दिए हुए, उनकी दुकान को तोड़ दिया गया. इतना ही नहीं गणेश ने कोर्ट से मांग की है कि अवैध संपत्तियों की पहचान के लिए एमसीडी को एक नोडल अधिकारी तैनात करना चाहिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





