भारत

गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 50 साल पुराने घर को तोड़ा गया

jantaserishta.com
2 Jun 2022 12:07 PM IST
गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 50 साल पुराने घर को तोड़ा गया
x

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलवा दिया गया. गढ़ के नक्का कुंआ रोड पर स्थित मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने पिछले लगभग 50 सालों से अवैध कब्जा कर मकान और दुकान बना रखा था. प्रशासन द्वारा यहां बनाए गए अवैध रूप से कमरों व दुकानों को ध्वस्त किया गया है.

इसके पहले एसडीएम गढ़ ने मन्दिर की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए लोगों को नोटिस देकर जगह खाली करने को कहा था, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है. जबकि वहीं मकानों पर बुलडोजर चलने से करीब 20 लोगों के परिवार सड़क पर आ गये हैं. उनके बनाये मकानों को बुलडोज़र से ज़मींदोज़ कर दिया गया है.
मकान पर बुलडोजर चलता देख परिवार अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया. परिवार की बुजुर्ग महिलाएं, युवतियां और बच्चे घर को टूटता हुआ देख कर फूट-फूट कर रोने लगे और घर को ना गिराने की प्रशासन से गुहार लगाते रहे. पीड़ित परिवार घर में बिखरे हुए सामान और टूटते हुए मकान को देखकर रो रहा है.
पीड़ित परिवार की एक युवती का कहना है, 'हमने वोट योगीजी को दिया था, उन्होंने हमारा मकान तोड़ दिया, हमें सड़क पर बैठा दिया है, हमारा 20 लोगों का परिवार है, हमने सारा वोट भाजपा को दिया था, हमारी 5 पीढ़ियां यहां रह चुकी है, लगभग 100 साल से भी ज्यादा समय हमें यहां हो गया है.'
इस मामले में गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम अरविंद द्विवेदी का कहना है कि तीर्थंनगरी में मुक्तेश्वरा महादेव मन्दिर महाभारत कालीन मन्दिर है, जो कि वर्षों पूर्व पुराना है, जिसके परिसर में अवैध अतिक्रमण किया गया था, पूर्व में इन लोगों को नोटिस दिए गए थे, कुछ लोगों ने जगह खाली कर दी थी मगर जिन लोगों ने जगह नहीं खाली की उनके खिलाफ कार्यवाही हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story