भारत

जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर: तोड़फोड़ के बाद बढ़ गई चिंता, मलबे से सिक्के चुनते बच्चे की तस्वीर वायरल

jantaserishta.com
21 April 2022 8:17 AM IST
जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर: तोड़फोड़ के बाद बढ़ गई चिंता, मलबे से सिक्के चुनते बच्चे की तस्वीर वायरल
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बुधवार से काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक बच्चा दुकान के मलबे में से कुछ सामान बटोरता नजर आ रहा है. उसके चारों तरफ टूटी हुई दुकान का मलबा और सामान पड़ा है. बच्चे से एक रिपोर्टर पूछता है कि ये सामान क्यों बटोर रहे हो, बच्चा दुखी मन से कहता है कि इसी से हमारी दुकान और घर सब चलता था. आईए जानते हैं कि बच्चा कौन है?

ये तस्वीर और कहानी है जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई के बाद की. दरअसल, जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी. इसके बाद एमसीडी ने हिंसा वाली जगह पर अवैध संपत्तियों और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया. तारीख 20 और 21 अप्रैल तय की गई.
20 अप्रैल करीब सुबह 10 बजे एमसीडी ने अपनी कार्रवाई शुरू की. बुलडोजर चलना शुरू हुआ. बुलडोजर से सड़क पर रखीं अवैध रेहड़ी पटरी को तोड़ दिया गया. इसके अलावा यहां दुकानों पर भी बुलडोजर चला. जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान का हिस्सा आगे तक बढ़ा दिया था, उसे भी तोड़ दिया गया. यहां एक मस्जिद के पास बनी अवैध दुकान को तोड़ा गया. इतना ही नहीं एमसीडी ने मस्जिद के गेट को भी तोड़ दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story