भारत

काफी चर्चा में बुलडोजर, दुल्हन की हुई ऐसी एंट्री!

jantaserishta.com
7 July 2022 8:48 AM IST
काफी चर्चा में बुलडोजर, दुल्हन की हुई ऐसी एंट्री!
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

औरंगाबाद: लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ भी कर बैठते हैं. महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर दुल्हन अपनी शादी के मंडप में बुलडोजर पर खड़े होकर आई. दुल्हन की इस एंट्री को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान हो गए.

दुल्हन की शानदार एंट्री पर पटाखे बजने लगे.आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा. डॉक्टर विठ्ठल राजकर ने अपनी बेटी की शादी जालना शहर के करीब उनके पैतृक गांव जामवाड़ी में बड़े ही धूमधाम से की. इस खास मौके पर कई महमान मौजूद थे. पूरे इलाके में दुल्हन की जेसीबी पर खड़े होकर मंडप में आपने की एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है. फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
यूपी में योगी सरकार पार्ट-2 के बाद बुलडोजर का क्रेज हर वर्ग समुदाय में काफी बढ़ा है. हाल ही में बहराइच जिले में एक मुस्लिम युवक बुलडोजर पर बैठकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड के झल्लार गांव में सिविल इंजीनियर दूल्हा बुलडोजर पर अपनी दुल्हनिया लेने गया था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जेसीबी ड्राइवर का पांच हजार रुपये का जुर्माना किया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story