भारत

Bulldozer: अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी के आलीशान घर पर चला बुलडोजर

jantaserishta.com
20 Jun 2024 3:51 PM IST
Bulldozer: अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी के आलीशान घर पर चला बुलडोजर
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हुआ है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के आलीशान घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड की संपत्ति हड़पने के मामले में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला सल्लाहपुर का है। कहा जा रहा है कि ये जमीन वक्फ बोर्ड की थी, जिस पर जैनब फातिमा के लिए अशरफ ने घर का निर्माण कराया
था।
जिस घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है उसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर पीडीए जोनल अधिकारी आई.एन. हाशमी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। इस मामले में आरोपी को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। ओनरशिप साबित नहीं करने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए और पीडीए कार्रवाई करने पहुंची।
आपको बताते चलें, साल 2023 में प्रयागराज में हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में जैनब फातिमा को आरोपी बनाया गया है। इस केस में आरोपी बनाए जाने के बाद से वह फरार चल रही हैं। पुलिस ने जैनब पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story