भारत

कांग्रेस नेता के आलीशान फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, पलक झपकते ही कर दिया जमींदोज

jantaserishta.com
20 May 2024 1:32 PM IST
कांग्रेस नेता के आलीशान फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, पलक झपकते ही कर दिया जमींदोज
x
जबरन वन विभाग की जमीन पर अपना फार्म हाउस बनवाया हुआ था।
जयपुर: पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कांग्रेस नेता अमीन पठान के आलीशान फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। आरोप है कि अमीन पठान ने जबरन वन विभाग की जमीन पर अपना फार्म हाउस बनवाया हुआ था।
इस संबंध में उन्हें बीते दिनों दो दफा नोटिस भी जारी किए गए थे। कथित तौर पर नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर सोमवार सुबह भारी दलबल के साथ पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने उनके आलीशान फार्म हाउस को पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया।
सुबह छह बजे से लेकर आठ तक हुई कार्रवाई में उनके आलीशान फार्म हाउस को ढहा दिया गया। संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई विरोध नहीं हुआ।
इससे पहले कांग्रेस नेता अमीन पठान द्वारा अतिक्रमण की गई वन विभाग की जमीन पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद उन्हें गत 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अमीन पठान ने हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story