भारत

वांटेड इनामी नक्सलियों के खिलाफ बुलडोजर अभियान, एक नक्सली का घर तहस-नहस

jantaserishta.com
17 Nov 2022 5:19 PM IST
वांटेड इनामी नक्सलियों के खिलाफ बुलडोजर अभियान, एक नक्सली का घर तहस-नहस
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड पुलिस ने राज्य के वांटेड और इनामी नक्सलियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए बुलडोजर अभियान शुरू किया है। यह अभियान यूपी में फरार वारंटियों की अवैध संपत्ति को नष्ट करने के लिए योगी सरकार के एक्शन मॉडल की तर्ज पर चलेगा। पुलिस ने पहले चरण में ऐसे 14 नक्सली कमांडरों की सूची तैयार की है। इनके घरों पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने की चेतावनी दिए जाने के बाद अब उनकी संपत्ति जब्त की जा रही है और घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में 25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान के घर पहुंची पुलिस टीम ने घर का एक-एक सामान बटोर लिया। इसके बाद बुलडोजर से घर के दरवाजे, चौखट और खिड़कियां उखाड़ ली गईं।
गौतम पासवान भाकपा माओवादी संगठन की शीर्ष कमेटी का सदस्य है। उसके खिलाफ यह कार्रवाई राजपुर थाना कांड संख्या 84/15 मामले में अदालत के आदेश से की गई है। कार्रवाई के लिए पहुंची टीम का नेतृत्व एसडीपीओ अविनाश कुमार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सलियों को सरेंडर करने पर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कई तरह की सहूलियत दी जा रही हैं। इसके बावजूद जो नक्सली सरेंडर नहीं करेंगे, उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
जिन अन्य ईनामी नक्सलियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, उनमें टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के प्रमुख 30 लाख के ईनामी ब्रजेश गंझू और 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर आक्रमण गंझू, नवीन यादव, रमेश गंझू, इंदल गंझू, दुर्योधन महतो, दीपक यादव, भीखन गंझू, नीरू यादव, अमरजीत यादव सहित कई अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के घरों पर पहले ही इश्तेहार चिपका कर उन्हें सरेंडर करने को कहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story