
x
बड़ी खबर
Ahmedabad. अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के वस्त्राल इलाके में हुई गैंगवार के बाद पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 7 आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस ने आरोपियों को सार्वजनिक रूप से डंडों से पीटा और कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। गुरुवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में तलवार और लाठियों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें एक एसयूवी मालिक पर हमला किया गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि हिंसा की जड़ें एक फूड स्टॉल खोलने को लेकर उपजे विवाद से जुड़ी थीं।
गुजरात में अहमदाबाद पुलिस क्राइम कंट्रोल को लेकर सुपर एक्टिव दिखाई दे रही है। गुजरात में भी योगी मॉडल को अपनाया जा रहा है। अहमदाबाद में गैंगवार के आरोपियों के घर को जमीदोंज किया जा रहा है। सड़क पर बदमाशी करने वालों पर पुलिस का डंडा भी खुलेआम बरस रहा है। अहमदाबाद की सड़कों पर 13 मार्च को रात गैंगवार हुआ था। भावसार गैंग और दूसरे गुट के बीच हिंसा हुई थी। अब पुलिस इन पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों को अरेस्ट किया है। अब इनमें से 7 के अवैध घरों को नगर निगम की टीम ने तोड़ा दिया है।
सड़क पर पुलिस वालों ने इन बदमाशों की डंडों से खातिरदारी भी की है। रंगबाजी करने वालों से कान पकड़कर ऊठक-बैठक भी कराई गई। अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में गैंगवार हुआ था। इसके बाद गुजरात पुलिस का ये एक्शन हुआ है। बता दें कि गुरुवार रात को हुई हिंसा में एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लगभग 20 लोगों की भीड़ को एक एसयूवी मालिक पर हमला करते और फिर तलवारों और लाठियों का इस्तेमाल करते हुए आसपास के अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए देखा जा सकता है।
Next Story





