
न्यूज़ क्रेडिट: इंडिया डॉट कॉम
नई दिल्ली: नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की मुखिया मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि यूपी सरकार एक विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट करके बुलडोजर से उनके घरों को गिरा रही है जोकि अन्यायपूर्ण है. उन्होंने कहा कि द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर सरकार विरोध को कुचलने का काम कर रही है. प्रदेश में भय व आतंक का माहौल बनाया जा रहा है. मायावती ने कहा कि घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





