भारत

सांड ने स्कूल जा रही बच्ची पर किया हमला, मदद करने आ गया कुत्ता

jantaserishta.com
7 Sept 2023 10:30 AM IST
सांड ने स्कूल जा रही बच्ची पर किया हमला, मदद करने आ गया कुत्ता
x
देखें VIDEO.
ग्रेटर नोएडा: दनकौर के समसपुर गांव में आवारा सांड ने स्कूल जा रही एक बच्ची पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने सांड को भगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पास ही मौजूद एक कुत्ता बच्ची को बचाने के लिए सांड से भिड़ गया।
ओमवीर नागर की आठ वर्षीय भतीजी तपस्या कक्षा तीन की छात्रा है। बुधवार की सुबह रोजाना की तरह उनकी भतीजी स्कूल बस के लिए गांव से पैदल जा रही थी। इस दौरान गांव की गली से एक आवारा सांड उसके पीछे भागने लगा। इस दौरान बच्ची ने काफी बचने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची को सांड ने जमीन पर पटक दिया।
कई मिनटों तक जमीन पर पटककर सांड़ सींगों से हमला करता रहा। आसपास के लोग भी उसको बचाने आए। लेकिन सांड की डर की वजह से सब दूर से ही शोर करने लगे। पास ही मौजूद कुत्ते ने सांड के पास जाकर उसपर हमला किया। आखिरकार सांड़ बच्ची को छोड़कर भाग गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव में कई आवारा सांड मुख्य रोड पर रात दिन घूमते रहते हैं, जिसकी शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई है, लेकिन उसका अभी तक समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story