भारत

सांड ने पुलिसकर्मी पर किया पीछे से हमला, सड़क पर पटका, और फिर...लगी भीड़

jantaserishta.com
3 April 2022 11:21 AM IST
सांड ने पुलिसकर्मी पर किया पीछे से हमला, सड़क पर पटका, और फिर...लगी भीड़
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर 31 मार्च की शाम को एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के शेरपुर चौक के दयालपुर क्षेत्र की है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को अवारा सांड ने अपने सीगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कांस्टेबल की पहचान ज्ञान सिंह के तौर पर हुई है। उन्हें साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

दरअसल, कांस्टेबल ज्ञान सिंह ड्यूटी के दौरान शेरपुर चौक पर खड़े थे तभी पीछे से एक सांड आया और उन्हें सींग से उठाकर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो जाते हैं। गनीमत यह रही कि उनके जमीन पर गिरने के बाद सांड वहां से चला गया और उनपर हमला नहीं किया। यह देखकर ड्यूटी पर तैनात दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
इसी तरह पिछले साल गुजरात के भावनगर में आवारा सांड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। भावनगर की मेयर कीर्ति दानिधरिया ने इस घटना को लेकर कहा था, 'हम सड़क से आवारा सांड और गायों को हटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पिछले साल, हमने 2,300 सांड को पकड़कर उन्हें विभिन्न पशु आश्रयों को सौंप दिया था। इस साल हमने करीब 600 सांड पकड़े हैं।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story