भारत

बल्ब चोर कैमरे में कैद हुए! कार में सवार होकर आए, फिर...जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
9 Nov 2022 8:55 AM IST
बल्ब चोर कैमरे में कैद हुए! कार में सवार होकर आए, फिर...जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई.
झुंझुनू: राजस्थान के झुंझुनू से चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. चोर रात के समय कार से आए और बल्ब चुराकर चलते बने.
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात चार चोर ऑल्टो कार से बस स्टैंड पर आए. पहले इन्होंने एक मोबाइल की दुकान से बल्ब चुराने की कोशिश लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. फिर चोरों ने अन्य दुकान के बहार कुर्सी लगाई और बल्ब चुरा लिया. यह घटना वलगढ़ थाना इलाके के कोलसिया गांव की है.
चोरी की इस घटना के दौरान हुई आवाज से दुकान का मालिक महेंद्र दूत जाग गया. लेकिन सभी चोर कार में बैठकर फरार हो गए. दुकान के मालिक ने सुबह उठकर जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसे सारा मामला समझ में आया. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चोर सिर्फ बल्ब ही चुराने ही आए थे या फिर बल्ब चुराकर मुख्य मार्ग पर अंधेरा करने के बाद ताले तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले थे. पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है.
चोरों की बल्ब चुराने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. हर कोई यही समझने का प्रयास कर रहा है कि आखिर चोर बल्ब ही क्यों चुरा रहे हैं. पुलिस द्वारा इसकी जांच कराई जा रही है. फिलहाल अब तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और बल्ब चुराने के पीछे उनकी मंशा क्या है इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story