भारत

आग की चपेट में बिल्डिंग, आसमान में धुएं का गुबार दिखा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 July 2022 4:59 PM IST
आग की चपेट में बिल्डिंग, आसमान में धुएं का गुबार दिखा, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें तस्वीरें।

मुंबई: मुंबई के अंधेरी में भीषण आग लग गई है. एक बिल्डिंग में ये आग लगी है और पूरे आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है. आग किस कारण से लगी है, अभी तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन स्थिति को देखते हुए तुरंत तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं. दो पानी के टैंकर भी रवाना कर दिए गए हैं.

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. उस वीडियो में बिल्डिंग के आसपास सिर्फ आग का काला धुआं देखने को मिल रहा है. पूरे इलाके में धुंध छा गई है. अभी उस बिल्डिंग में कितने लोग फंसे हुए हैं, कितनों का रेस्क्यू हुआ है, ये जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन पूरा प्रयास किया जा रहा है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story