
नैनीताल: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चमोली जिले में भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में इमारत ढह गई। घर में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक क्रेसर प्लॉट में मजदूरी करता था. फिलहाल एक शख्स की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस घर के अंदर चार लोग फंसे हुए थे. वहीं, इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं.
जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने कहा, बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे।
घर में क्रशर यूनिट में काम करने वाले मजदूर रह रहे थे
हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जिसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे. यह इमारत मंगलवार रात ढह गई.





