भारत

ढही इमारत, तीन मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
20 Aug 2025 3:57 PM IST
ढही इमारत, तीन मजदूरों की मौत
x
दर्दनाक हादसा.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं।
यह हादसा दरियागंज में स्थित सद्भावना पार्क का है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:14 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।
बचाव दल ने तीन घायल लोगों को मलबे से निकालकर तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर जाहिर, गुलसागर, और तौफीक को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को सद्भावना पार्क में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दमकलकर्मियों को दोपहर 12:14 बजे सूचना मिली और उन्होंने मलबे से घायलों को बचाया। प्रशासन और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को घटना की जानकारी दे दी गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह का हादसा सामने आया है। इससे पहले भी दिल्ली में कई हादसे देखने को मिल चुके हैं। इससे पहले, 12 जुलाई को दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोगों को बचाया गया था।
वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता मजदूर कॉलोनी की ईदगाह रोड पर सुबह करीब पौने 7 बजे चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनमें से दो की जान चली गई थी। इसके अलावा, 19 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null