भारत

LPG सिलेंडर विस्फोट के बाद भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
2 Jun 2026 11:45 AM IST
LPG सिलेंडर विस्फोट के बाद भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
इलाके में हड़कंप.
नई दिल्ली: भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जोरदार धमाके के बाद एक इमारत भरभरा कर गिर गई। धमाका इतना तेज था कि पूरा इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया, "दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह 9.37 बजे कुछ ब्लास्ट होने जैसी आवाज और फिर इमारत गिरने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गई हैं। सूचना मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।"
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं है और डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परीक्षण के बाद ही पता चलेगा। पुलिस के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तन पॉलिश करने का काम भी किया जाता था। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।
बता दें कि इसके पहले दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हुए थे। मृतकों की पहचान रवि (24), कपिल (28), नलिन राय (23), आलोक, पार्वती (35) और एकता (24) के रूप में हुई है। घायलों में क्षितिज प्रताप (25), नीलम यादव (25), अनुज दीक्षित (22), तरुण (25), साइका खान (27), आस्था (26), आदित्य शर्मा (24) और विशाल (25) के रूप में हुई थी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार, यह ग्राउंड-लेवल तीन मंजिल की थी। तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा निर्माण किया गया और पास में ही एक छोटा टिन शेड कैंटीन में गिर गया, जहां कुछ लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय वहां बच्चे भी मौजूद थे जो खाना खा रहे थे। अचानक गिरी इमारत से कई लोग दब गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story