भारत
दिल्ली में इमारत गिरी: पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने घटना पर जताया दुख
jantaserishta.com
6 Sept 2026 5:03 PM IST

x
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी। इस घटना पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पर एक पोस्ट में कहा कि सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली की पूर्व आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मलबे में छात्रों समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका बेहद विचलित करने वाली है। प्रशासन से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाया जाएं और मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्य निकेतन में एक और इमारत गिर गई। यह डीयू के साउथ कैंपस कॉलेज के छात्रों के लिए एक पीजी अकोमोडेशन था। मलबे के नीचे 30-40 छात्रों के दबे होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि एमसीडी के बिल्डिंग डिपार्टमेंट में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ट्रांसफर की दर 1.25 करोड़ रुपए है। इसलिए यह सिलसिला नहीं रुकेगा। यह साकेत में गिरी इमारत जैसी ही घटना है। ऑडिट के नाम पर फिर से बिजनेस, जिम, होटल और अस्पतालों से करोड़ों रुपये लूटे जाएंगे। कुछ भी नहीं बदलेगा।
सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी अधिकारियों से पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का आदेश है। मुख्यमंत्री क्षेत्रीय डीएम, दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ सहित विभाग के अधिकारियों से सबसे लगतार संपर्क में हैं। उन्होंने स्थानीय सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा घटना की जानकारी ली है।
Tagsदिल्ली में इमारत गिरीइमारत गिरीआतिशीअरविंद केजरीवालBuilding collapses in Delhibuilding collapsesAtishiArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





