भारत

इमारत ढहने का मामला: मुआवजे की घोषणा पर बीजेपी ने मेयर के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

jantaserishta.com
19 March 2024 1:46 PM IST
इमारत ढहने का मामला: मुआवजे की घोषणा पर बीजेपी ने मेयर के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत
x

इमारत ढहने का मामला: मुआवजे की घोषणा पर बीजेपी ने मेयर के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

कोलकाता: भाजपा ने मंगलवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उन पर गार्डन रीच इलाके में इमारत ढहने से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा कर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
दक्षिणी कोलकाता के बाहरी इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और 12 घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे मेयर हकीम, जो नगरपालिका मामलों और शहरी विकास मंत्री भी हैं, ने घोषणा की थी कि पश्चिम बंगाल सरकार मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी।
मंगलवार को भाजपा नेता सिसिर बाजोरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ-साथ मुख्य चुनाव कार्यालय, पश्चिम बंगाल से एक शिकायत की। इसमें मेयर पर मुआवजे की घोषणा कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में मेयर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी।
इस बीच, गार्डन रीच क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने दो साल पहले क्षेत्र में अवैध निर्माण के बारे में राज्य और केंद्रीय एजेंसियों को सचेत किया था। उन्होंने कहा,“मैंने अवैध निर्माण के खतरे के बारे में 2022 में भारत के मुख्य न्यायाधीश, कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल नगरपालिका मामलों और शहरी विकास मंत्री, कोलकाता पुलिस आयुक्त और प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भेजे। लेकिन मेरे पत्रों काे कोई संज्ञान नहीं लिया गया।" सिंह ने कहा, "कोलकाता में मामूली भूकंप से भी गार्डन रीच क्षेत्र में ऐसी कई इमारतें ढह सकती हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story