भारत
इमारत हादसा: क्राइम ब्रांच ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, 17 लोगों की गई थी जान
jantaserishta.com
30 Aug 2025 11:01 AM IST

x
बड़ी कार्रवाई की गई है.
मुंबई: मुंबई के विरार पूर्व में हुए रमाबाई अपार्टमेंट हादसा मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 26 अगस्त की रात को यह बहुमंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें 17 लोग मारे गए, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
पहले इस मामले में इमारत के निर्माण से जुड़े बिल्डर नीतल साने (48 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद केस को गंभीरता से लेते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्लॉट मालिक की दो बेटियां (शुभांगी और संध्या पाटील) के अलावा सुरेंद्र और मंगेश पाटील शामिल हैं। सभी को शनिवार को वसई की सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जमीन मालिक परशुराम दलवी और बिल्डर नीतल साने के बीच 2008 से 2009 के बीच एक निर्माण समझौता हुआ था, जिसके तहत रमाबाई अपार्टमेंट का निर्माण किया गया था। हालांकि, हादसे के बाद निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही और संभावित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे।
विरार पूर्व में रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत बुधवार रात करीब 12:10 बजे अचानक गिर गई थी। 26 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अन्य 17 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दुख जताया और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की।
इसी बीच वसई-विरार महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गिलसन घोंसलेविस ने हादसे के बाद बिल्डर नितल गोपीनाथ साने (48) और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और महाराष्ट्र प्रादेशिक व नगर रचना अधिनियम की तीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। एफआईआर के मुताबिक, बिना अनुमति इमारत का निर्माण हुआ। इसमें 54 फ्लैट और 4 दुकानें बनाई गईं, जिसमें खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल हुआ। फिलहाल इस मामले में कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
Tagsविरार इमारत हादसाइमारत हादसामुंबई क्राइम ब्रांचVirar building accidentbuilding accidentMumbai crime branch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





