भारत
जेल से जमानत पर छूटकर आए बिल्डर ने फंदे से लटककर दी जान, डिप्रेशन में थे
jantaserishta.com
4 March 2024 1:02 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा: नोएडा के एक बिल्डर ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बिल्डर के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही बिल्डर जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था और कई दिनों से डिप्रेशन में था।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डर का नाम पवन भड़ाना (46) है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि भड़ाना काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। ये ड्रीम लैंड रियल स्टेट के मालिक थे। कुछ समय पूर्व बिल्डर जेल से छूटकर जमानत पर आया था।
थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर 93 स्थित पार्श्व नाथ सोसाइटी में रहने वाले पवन भड़ाना (46) ने सोमवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से उतार कर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास कर रही है। पवन भड़ाना द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पाकर उनके परिचित और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि पवन भड़ाना के खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे हैं। जमानत पर छूटने के बाद वह फिलहाल सेक्टर 93 स्थित सोसाइटी में रह रहे थे। पवन पर लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। जिस वक्त बिल्डर ने आत्महत्या का ये कदम उठाया उस वक्त घर में उनकी पत्नी व तीन बच्चे मौजूद थे। घर वालों से हुई बातचीत में उन्हें पता चला है कि पवन भड़ाना काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार थे और काफी गुमसुम भी रहते थे।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसबिल्डरबिल्डर आत्महत्याNoidaNoida NewsNoida PoliceBuilderBuilder Suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





